धर्मो रक्षति रक्षितः
Leader
श्री मोहन भागवत जी
सरसंघचालक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मैं हिन्दू संस्कृति का धर्म योद्धा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की संकल्प स्थली पर सर्वशक्तिमान परमेश्वर को साक्षी मानकर संकल्प लेता हूं, कि मैं अपने पवित्र हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति एवं हिन्दू समाज के सर्वरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए आजीवन कार्य करूँगा।

मैं प्रतिज्ञा लेता करता हूं, कि किसी भी हिन्दू भाई को हिन्दू धर्म से विमुख नही होने दूंगा। तथा जो भाई धर्म छोड़कर चले गए हैं, उनकी भी घर वापसी के लिए कार्य करूँगा, एवं उन्हें परिवार का हिस्सा बनाऊंगा!

मैं प्रतिज्ञा करता हूँ, कि हिन्दू बहनों की अस्मिता,सम्मान,और शील कि आवश्यकता के लिए मैं सर्वस्व अर्पण करूंगा।

मैं जाति वर्ग, भाषा,पंथ के भेदभावओ से ऊपर उठकर अपने हिन्दू समाज को समरत,सशक्त और अभेद बनाने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करूंगा!

भारत माता की जय!

वनवासी भारत की सांस्कृतिक क्रांति का अभियान

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के अंतर्गत एक समाजसेवी संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सुदूर पर्वतीय जनजातीय क्षेत्रों और वनांचलों में बसे वनबंधुओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक उत्थान के लिये कार्य करना और समाज में संस्कार शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिये प्रयास करना है।

वनबंधुओं के हितों को देश की मुख्य धारा में लाकर उनके विषय में बृहत चिंतन के साथ-साथ नगरीय समाज का जनजातीय समाज के साथ सेवा और सहयोग के लिये प्रयास और वनबंधुओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के लिये कार्य करना है।

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन एक पंजीकृत संस्था है और समिति को दिया जाने वाला सहयोग आयकर की धारा 30-जी के अंतर्गत आयकर से मुक्त है।

कार्य पद्धति

वनवासी रक्षा परिवार के विस्तार के लिए सभी स्तरों पर — केंद्र, प्रांत, विभाग, जिला, नगर तथा ग्राम में समितियों के साथ संस्कार परिवार का निर्माण तथा सुदृढ़ीकरण। समितियों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए समिति कार्यकर्ता निम्नलिखित कार्य करते हैं —

दैनिक

परिवारों में मिलन

मासिक बैठक एवं परिवार मिलन

पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा, आगामी योजना पर चिंतन, क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी तथा नए रक्षा परिवार एवं संस्कार परिवार बनाने की योजना।

विचार गोष्ठी

वर्ष में एक बार नगरवासियों के मध्य नगर तथा वन क्षेत्र में अपने कार्य के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कार्य के विस्तार की अनिवार्यता प्रतिपादित करना।

वन यात्रा

वर्ष में एक बार जिला स्तर से नगरवासियों को वनवासी गाँव में चल रहे प्रतिभा विकास केंद्रों एवं विकास के अन्य प्रकल्पों का दर्शन करवाना।

कार्यक्रम

दिल्ली तथा देश में जिला स्तर पर कार्यक्रम तथा केंद्र स्तर पर वार्षिक कार्यक्रम द्वारा देश के सभी क्षेत्रों में संगठन के संदेश का प्रसार।

वार्षिक कार्यकर्ता वर्ग

दिल्ली में संभाग स्तर तथा देश में प्रांत स्तर पर वर्ष में एक दिन का वर्ग जिसमें सभी स्तर की समितियों के विस्तार, विकास एवं सुदृढ़ीकरण के वैचारिक प्रशिक्षण के साथ योजना बनाई जाती है।

चिंतन एवं योजना वर्ग

वर्ष के मध्य में आवासीय वर्ग। इस वर्ग में दिल्ली के जिला तथा देश की उप-समितियों के दायित्ववान कार्यकर्ताओं का संगठन के अधिष्ठान, कार्यपद्धति, कार्यक्रम तथा रक्षा एवं संस्कार परिवार के विस्तार पर चिंतन एवं योजना।

उप-समिति का निर्माण

संपूर्ण भारत वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र है। विशेष रूप से महानगरों में उप-समिति का विस्तार अपेक्षित है।

संगठनात्मक संरचना

एक नज़र में (At A Glance)।

Organizational Structure

विचार

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन